वाराणसी, जून 7 -- वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बीएचयू में विभिन्न विभागों में एक पेड़ मां के नाम अभियान में पौधे रोपे गये। पर्यावरण प्रेमी व सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह और हॉर्टिकल्चर इंचार्ज अश्वनी देसवाल की अगुवाई में 1500 पौधे रोपे गए। अभियान में मौलश्री, गंधराज, सावनी, टिकोमा, आम, इमली, महुआ आदि पौधे लगाए गए। इस माह 2000 पौधे और लगाये जायेंगे। अनिल सिंह ने लोगों को स्वच्छ पर्यावरण व जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान उपाध्यक्ष कपींद्र तिवारी, मनोज कुमार सिंह, श्रीकांत पांडेय, संत प्रकाशानन्द, संत भगवानदास आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय परिसर में पौधारोपण यह भी पढ़ें- सूरजमल विश्वविद्यालय में किया पौधरोपण यह भी पढ़ें- जन आंदोलन बने पर्यावरण संरक्षण : प्रो. चतुर्वेदी

हि...