अमरोहा, जून 5 -- अमरोहा, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर में 4.51 लाख से अधिक पौधे रोपित किए गए। सिख इंटर कालेज नारंगपुर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण में पेड़-पौधों की भूमिका पर विचार रखे। सभी से अधिक से अधिक पौधे रोपने व उनका संरक्षण करने की अपील की।डीएम डॉ.नितिन गौड़ ने कहा कि सभी स्वयंसेवक, वॉलंटियर, ग्राम पंचायत और नगर क्षेत्र के प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में जाकर जन जागरूकता फैलाएं। आमजन से अपील कर कहा कि लगाए गए पौधों को नियमित रूप से पानी दें, उनकी सुरक्षा करें। पौधरोपण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- एसडीएम ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण पौधरोपण स्थल पर सेल्फी प्वाइंट विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। डीएम सहित मौजूद सभी अतिथियों ने सेल्फी ली। स्वच्छता अभियान भी सं...