अमरोहा, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में चार लाख 51 हजार पौधे रोपे जाएंगे। विभागवार लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी ब्लॉक, नगर निकायों के साथ ही पंचायतों में भी पौधरोपण किया जाएगा। वन एवं पर्यावरण विभाग और अन्य विभागों के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष में 35 करोड़ पौधे प्रदेशभर में रोपे जाएंगे। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस प्रदेश में पांच करोड़ पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलेवार लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। जिले में 451000 पौधे रोपे जाएंगे। यह भी पढ़ें- पर्यावरण दिवस पर खीरी में रोपे जाएंगे 15.86 लाख पौधे इसमें वन एवं वन्य जीव विभाग द्वारा 45000, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 27 हजार 400, पंचायती राज विभाग द्वारा 18000, कृषि विभाग द्वारा ...