विश्व पर्यावरण दिवस: व्यवहार न्यायालय समेत विभिन्न स्थानों पर हुआ पौधारोपण
सासाराम, जून 5 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को व्यवहार न्यायालय बिक्रमगंज समेत विभिन्न संस्थानों एवं संगठनों द्वारा पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने कई फलदार और छायादार पौधे लगाए। इस अवसर पर जिला जज एक ओमसागर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के बीच पौधरोपण ही प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में जिला जज दो कृष्ण कुमार राणा, एसीजेएम एक राजेश कुमार, मुंसिफ स्वयं श्रीवास्तव, एसडीजेएम जन्मेजय चौधरी, न्यायिक पदाधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.