एटा, मई 30 -- विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला गंगा समिति एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में जलेसर स्थित पटना पक्षी विहार में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की मासिक बैठक में सीडीओ राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। पटना पक्षी विहार में शैक्षिक भ्रमण, कार्यशाला, सेमिनार, खेलकूद गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा युवाओं की सहभागिता पर आधारित विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इसके साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं गंगा संरक्षण से जुड़े संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: लगेगा एक पेड़ ...