रांची, जून 5 -- स्नेहा शर्मा रांची। पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार और विभिन्न प्रकार के संगठन समय-समय पर जागरुकता अभियान के जारिए लोगों को जागरूक करते रहते हैं। साथ ही कई बार पौधा-बीज और गमला वितरण कर लोगों से घरों में पेड़ लगाने की अपील तक की जाती है। लेकिन लोग जगह की कमी का हवला देते हुए नहीं लगाते है। हालांकि रांची में कुछ पर्यावरण प्रेमी ऐसे भी हैं, जिन्होंने घर की छत को खेत और पेड़ को बचाने के लिए घर का नक्शा तक बदल डाला। उनका कहना है कि एक पौधे को लगाने में कई वर्ष गुजर जाते है। लेकिन काटने में वक्त नहीं लगता है। यह भी पढ़ें- धरा को करें हराभरा : डॉ पूनम तिवारी साथ ही इन पेड़ों से उनकी कई यादें तक जुड़ी रहती है।मोरहाबादी निवासी रंजीत प्रसाद बताते हैं कि उन्हें पेड़-पौधे लगाने का काफी शौक है। कॉरपोरेट में कार्य करने की वजह से अक्सर उ...