बोकारो, सितम्बर 28 -- विश्व पर्यटन दिवस पर कोनार डैम में स्वच्छता अभियान गोमिया। डीवीसी की कोनार बांध परियोजना में रविवार को "स्वच्छता ही सेवा-2026" अभियान के तहत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर स्वच्छता एवं जागरूकता आयोजित किया गया। परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने नेतृत्व किया। डीवीसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कोनार डैम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कोनार डैम की प्राकृतिक सुंदरता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। परियोजना प्रधान ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी और दैनिक जीवन का हिस्सा है। यह भी पढ़ें- जोन्हा जलप्रपात पर चला विशेष स्वच्छता अभियान अधिकारियों एवं...