विश्व नर्स दिवस पर गूंजा सेवा और समर्पण का संदेश
कौशाम्बी, मई 12 -- विश्व नर्स दिवस के अवसर पर मधु वाचस्पति इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में मंगलवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान स्वास्थ्य सेवा में नर्सों की भूमिका, समर्पण और मानवता के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बारा प्रयागराज के विधायक डॉ. वाचस्पति रहे। संस्थान के प्राचार्य विपिन सिंह साकेत एवं उप-प्राचार्य सैमुअल अभिषेक ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग, रंगोली और क्विज प्रतियोगिता समेत कई रचनात्मक गतिविधियों में प्रतिभाग किया। जागरूकता प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य के महत्व और नर्सों की अहम भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- विश्व नर्सिंग दिवस:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.