पूर्णिया, मई 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एएनएम स्कूल जीएमसीएच में विश्व नर्स दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. जोयल पैट्रिक लाल व मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन साथ ही फ्लोरेंस नाइटेंगल को पुष्पांजलि अर्पित की गई। विश्व नर्सेज दिवस की थीम हमारी नर्सेज, हमारा भविष्य, सशक्त नर्स जीवन बचाती हैं के नारे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नर्सिंग के बीच में सामंजस्य स्थापित करने के लिए एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति द्वितीय वर्ष के छात्राओं के द्वारा की गई। मौके पर पोस्टर, रंगोली कम्पीटिशन और कविता के द्वारा सभी लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मौजूद एएनएम स्कूल के दोनों सत्र की प्रशिक्षु छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य ...