हरदोई, सितम्बर 27 -- हरदोई। विश्व नदी दिवस पर गंगा समग्र अवध प्रांत हरदोई की ओर से रविवार को रसखान प्रेक्षागृह में संगोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाधीश ने गंगा को अविरल और निर्मल रखने के साथ सहायक नदियों के किनारे पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। विधायक मानवेन्द्र सिंह रानू ने गंगा सफाई को प्राथमिकता देने की बात कही। विभाग संघ चालक शिवस्वरूप, जिला प्रचारक अनिल समेत सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...