विश्व धरोहर सप्ताह 18 से, विशेष अभियान में जुड़ सकेंगे आम लोग
लखनऊ, अप्रैल 12 -- 18 अप्रैल से शुरू होने जा रहे विश्व धरोहर सप्ताह के मौके पर पर्यटन विभाग आम लोगों के लिए दो विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य है कि आम लोग भी अपनी आसपास की विरासत को पहचानें, उसे साझा करें और उससे जुड़ाव महसूस करें। पहला अभियान यूपी हेरिटेज थ्रू माई लेंस है, इसमें आप अपने मोबाइल से किसी भी पुराने या ऐतिहासिक स्थल की फोटो, कोई स्थानीय मंदिर का छोटा वीडियो बनाकर भेज सकते हैं। यह कोई पौराणिक स्थान या ऐतिहासिक मेला, अल्पज्ञात किला या तीर्थस्थल होगा, जोकि आपके क्षेत्र का कोई विशेष स्थान हो सकता है, जिसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते। दूसरा अभियान शेयर योर पर्सनल ट्रेजर है, जिसके तहत लोग अपने घरों में सहेजकर रखी गई पुश्तैनी वस्तुएं, पुरानी मुद्राएं (सिक्के), गुल्लक, चिट्ठियां, पारंपरिक आभूषण, पुश्तैनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.