महाराजगंज, मार्च 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत परतावल के बल्लभ नगर निवासी युवा डॉक्यूमेंट्री फोटोग्राफर आयुष कृष्ण त्रिपाठी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पटल पर जनपद का मान बढ़ाया है। आयुष द्वारा अपने गांव में होली के दौरान खींची गई एक जीवंत तस्वीर का चयन संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित विश्व धरोहर केंद्र की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए किया गया है।यह अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी ग्रोविंग अप एलांग द सिल्क रोड विषय पर आधारित है। यह अप्रैल 2026 से वसंत 2027 तक आयोजित की जाएगी। इस वैश्विक प्रदर्शनी का उद्घाटन अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा किया जाएगा। प्रदर्शनी में दुनिया भर के चुनिंदा युवा फोटोग्राफरों के कार्यों को स्थान मिला है, जिसमें आयुष की तस्वीर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। 10 से अधिक देशों व यूनेस्को मुख्यालय में प्रदर्शित हो चुकी है ...