भागलपुर, अप्रैल 19 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  चम्पा संस्कृति मंच भागलपुर द्वारा स्थानीय सामुदायिक भवन चैती दुर्गा स्थान मोहनपुर नरगा में शनिवार को विश्व धरोहर दिवस पर अंग की लोक चित्रकारी मंजूषा चित्रकला विषयक संगोष्ठी आयोजित किया गया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष जगतराम साह कर्णपुरी ने की। उद्घाटन मंजूषा चित्रकार संतोष ठाकुर अनमोल ने किया। उन्होंने कहा कि मंजूषा चित्रकला बिहार की प्राचीन चित्रकलाओं में से एक है। संगोष्ठी को मंजूषा चित्रकार संजय कुमार, अजय शंकर, निरंजन प्रसाद, रंजीत मालाकार, ने भी संबोधित किया। मौके पर जवाहर लाल मंडल, अरुण कुमार, आशुतोष आशीष, लक्ष्मण मंडल आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- अंगक्षेत्र के ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण की जरूरत यह भी पढ़ें- नालंदा-विक्रमशिला की विरासत से अवगत हुए बच्चे यह भी पढ़ें- विश्व धरोहर दि...