गोरखपुर, अप्रैल 18 -- गोरखपुर। राजकीय बौद्ध संग्रहालय व क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र, गोरखपुर एवं गोरखपुर लिटरेरी सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में 18 अप्रैल को राजकीय बौद्ध संग्रहालय में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस क्रम में 'एक शाम भारतीय सांस्कृतिक धरोहर एवं संविधान के शिल्पकार के नाम' विषयक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी करेंगी। मुख्य अतिथि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन रहेंगी। शुक्रवार को यह जानकारी विज्ञप्ति जारी कर राजकीय बौद्ध संग्रहालय के उप निदेशक डॉ यशवंत सिंह राठौर ने दी है। यह भी पढ़ें- विरासत दिवस पर एएन कॉलेज में हुआ व्याख्यान यह भी पढ़ें- लखनऊ की पहचान नवाबी विरासत ही नहीं विश्व प्रसिद्ध स्वाद भी यह भी पढ़ें- ...