बागपत, अप्रैल 19 -- बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में विश्व धरोहर दिवस पर सांस्कृतिक समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ करते हुए डीएम अस्मितालाल ने कहा कि विरासत स्थल हमारी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिनका संरक्षण सम्पूर्ण मानव समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त ये स्थल अपने "असाधारण सार्वभौमिक मूल्य" के कारण वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण माने जाते हैं। कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत विरासत का प्रतीक है जो कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक विरासत को बढ़ावा दिया जाता है। कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत, हथकरघा वर्कशॉप, मिट्टी के बर्तन, पत्थरों की नक्काशी आदि वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- जागरूकता और जनभागीदारी...