वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के जनरल मेडिसिन विभाग के इन्फेक्शियस डिजीज रिसर्च लेबोरेटरी के पीएचडी शोधार्थी विश्व दीपक तिवारी को बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन का प्रतिष्ठित आउटरीच ग्रांट मिला है। जर्मनी के म्यूनिख में होने वाले ईएससीएमआईडी ग्लोबल 2026 सम्मेलन में भाग लेने के लिए ये ग्रांट मिला है। दीपक प्रो. जया चक्रवर्ती के निर्देशन में डेंगू पर शोध कर रहे हैं। यह सम्मेलन संक्रामक रोगों के क्षेत्र का बड़ा वैश्विक मंच है, जिसमें 150 देशों के हजारों विशेषज्ञ शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- डॉ सर्वेश सुयाल को किया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...