सहारनपुर, दिसम्बर 3 -- चंद्र विहार कॉलोनी स्थित नेत्रहीन एवं विकलांग कल्याण शिक्षण संस्थान में बुधवार को विश्व दिव्यांग दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेत्रहीन बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक व क्षमता प्रदर्शनों से हुई, जिसमें गीत-संगीत, कंप्यूटर संचालन, ब्रेल लिपि, शतरंज व चेस आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में ड्रीम ग्रुप यमुनानगर से ईशा शर्मा, मंजू सिंघल, आरती, शिवानी, अनुराधा, सुषमा शर्मा, मोहिनी और कमल श्रीवास्तव ने बच्चों का स्वागत किया। बच्चों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। पवन, किट्टू, शिवम, अतुल, मनीष, निरलशौर्य, अनुज, आशीष सहित अन्य बच्चों के प्रदर्शन को उपस्थित लोगों ने सराहा। संस्थापक अध्यक्ष संजय शर्मा, संस्थापिका सुषमा शर्मा आदि रहे। वहीं, रुपाली विहार स्थित संकल्प सेंटर म...