रांची, सितम्बर 14 -- कांके, प्रतिनिधि। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को तेली समाज झारखंड की ओर से विश्व तेली दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से हुई, जहां समाज के लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सैकड़ों लोग जुलूस के रूप में प्रेस क्लब पहुंचे। इस दौरान तेली एकता जिंदाबाद के नारे लगाए गए। प्रेस क्लब सभागार में मां कर्मा माता, दानवीर भामाशाह सहित अन्य महापुरुषों को नमन कर कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्य अतिथि अजय शाह और आयोजन समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित किया। वक्ताओं ने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सम्मान और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। परिसीमन के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। अजय शाह ने कहा कि समाज की सबसे बड़ी ताकत एकता है। हरिनाथ साहू ने कहा कि समाज की समस्याओं को मजबू...