विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रथ को डीसी ने दिखाई हरी झंडी
लोहरदगा, मई 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस-2026 के अवसर पर लोहरदगा जिले में तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलेवासियों से तम्बाकू और तम्बाकूजनित उत्पादों के सेवन से दूर रहने की अपील की। डीसी ने कहा कि तम्बाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। उन्होंने युवाओं और आम नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य लोगों को जागरूक कर तम्बाकू मुक्त समाज की दिशा में सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। यह भी पढ़ें- तंबाकू निषेध अभियान चलाकर एनसीसी कैडेट्स ने दिया जागरूकता का संदेश जागरूकता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.