लखीमपुरखीरी, मई 31 -- पलियाकलां। सीएचसी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अधीक्षक डॉक्टर भरत सिंह ने एक जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। जागरूकता अभियान में सबसे पहले डॉ. भरत सिंह ने हस्ताक्षर किए। उसके बाद डॉ. अजीत सिंह, काउंसलर अंकित दीक्षित, डॉ. सुभाष राणा, सनी वर्मा आदि लोगों ने जागरूकता हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर भरत सिंह नें बताया कि तंबाकू सिर्फ कैंसर को ही बढ़ावा नहीं देता है अपितु विभिन्न रोगों को भी बुलावा देता है। जैसे की दिल की बीमारियां, उच्च रक्तचाप, लकवा, फेफड़े एवं स्वास्थ्य नलिकाओं का रोग भी देता है। यह भी पढ़ें- विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर चलाया गया जागरूकता हस्ताक्षर अभियान तंबाकू सेवन से मुंह, नाक, स्वतंत्र नलिका फेफड़...