अमरोहा, मई 31 -- अमरोहा, संवाददाता। जिला गायत्री परिवार द्वारा जिला गायत्री चेतना केंद्र बादशाहपुर पर रविवार को साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन हुआ। सभी ने विश्व कल्याण की कामना की। यज्ञ के उपरांत गांव बादशाहपुर एवं मिल्क तथा बिजनौर स्टेट हाईवे पर विश्व तम्बाकू निषेध दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत रैली निकाली गई। सभी परिजनों ने माइक बैनर पोस्टर के माध्यम से प्रचार प्रसार किया।जनसमूह को तंबाकू सेवन के कुप्रभावों एवं बुराइयों से अवगत कराया गया तथा उन्हें तंबाकू के सेवन को छोड़ने का संकल्प भी कराया गया। सभी ने आश्वासन दिया कि हम तंबाकू छोड़ेंगे और इस व्यसन से दूर रहेंगे। कार्यक्रम का नेतृत्व मीर सिंह मुख्य ट्रस्टी एवं जिला संयोजक राकेश कुमार शर्मा ने किया। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विद्यार्थियों को दिलाई तंबाकू त्यागने की शपथ इस दौरान बाबू ...