किशनगंज, जून 1 -- पोठिया। निज संवाददाता रविवार को डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज के तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत रायपुर में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यनारायण के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों, युवाओं एवं विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा तंबाकूमुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में डॉ. मुकुल कुमार, डॉ. आरती कुमारी, डॉ. श्वेता कुमारी एवं डॉ. केविन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ...