रांची, मई 22 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 (31 मई) के अवसर पर झारखंड सरकार राज्यभर में 26 मई से 26 जून तक विशेष अभियान चलाएगी। तंबाकू उत्पादों के बढ़ते उपयोग, विशेषकर बच्चों और युवाओं में इसकी बढ़ती लत को रोकने के उद्देश्य से चलाए जाने वाले इस अभियान को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने सभी उपायुक्तों, सिविल सर्जनों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना और दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विशेष जागरूकता अभियानअभियान का उद्देश्य अभियान के दौरान सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा-2003), झारखंड संशोधन अधिनियम-2024 और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम (पेका-2019) के प्रभावी अनुपालन पर विशेष जोर रहेगा। अभियान निदेशक ने कहा ह...