विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बच्चों को किया गया जागरूक, तंबाकू से दूर रहने की दिलाई शपथ
रामगढ़, जून 2 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच रामगढ़ कैंट चेतना शाखा की ओर से सोमवार को मिशन स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और आम लोगों को तंबाकू निषेध, नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना था। जागरूकता अभियान के तहत मंच की शाखा के सदस्यों ने लगभग 20 से 25 बच्चों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों और नशे से होने वाली हानियों की जानकारी दी। इस अवसर पर बच्चों ने एक प्रेरणादायक नाटक प्रस्तुत किया और नो तंबाकू विषय पर पोस्टर बनाकर तंबाकू के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान में उपस्थित सभी बच्चों, लोगों ने स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने और धरती को स्वच्छ स्वस्थ रखने का संकल्प लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.