देहरादून, मई 30 -- देहरादून। जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम में तंबाकू के सेवन के दुष्परिणामों पर चर्चा कर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। शनिवार को जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से छावनी बोर्ड परिषद क्लेमेनटाउन में आयोजित कार्यक्रम में तंबाकू कंपनियों के लुभावने वाले विज्ञापनों की आड़ में युवाओं को सतर्क रहने का आगाह किया। इस वर्ष की थीम तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की रणनीति को उजागर करना के बारे में बताया गया कि तंबाकू उत्पादन सिर्फ बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी घातक होता है। प्रतिवर्ष तंबाकू सेवन के कारण होने वाली मौतों के कारण बताया गया। तंबाकू के सेवन से ब...