गोड्डा, जून 1 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि । राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, गोड्डा के तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रौतारा में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता, जागरूकता रैली, संगोष्ठी तथा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद गुणानंद झा मुख्य रूप से उपस्थित थे। चित्रांकन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई। वार्ड पार्षद ने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को तंबाकू के खतरों के प्रति जागरूक करना तथा विशेष रूप से युवाओं को इस लत से दूर रखना है। यह भी पढ़ें-...