औरंगाबाद, मई 30 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर औरंगाबाद जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को सदर अस्पताल से लेकर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा स्वास्थ्य उपकेंद्रों तक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सदर अस्पताल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- मरीजों को बताए तंबाकू के नुकसानतंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. रवि रंजन द्वारा तंबाकू सेवन से होने वाले कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों तथा अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उपस्थित लोगों को तंबाकू और धूम्रपान से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। बताया गया कि प्रति वर्ष 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध द...