आरा, जून 1 -- आरा, संवाद सूत्र। शहर के महाराजा कॉलेज में रविवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से तंबाकू सेवन के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में विद्यार्थियों ने लोगों को नशामुक्त और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कॉलेज की सक्रिय एनएसएस स्वयंसेवक साक्षी कुमारी ने अपने हाथों से आकर्षक एवं संदेशात्मक पोस्टर तैयार कर लोगों का ध्यान तंबाकू के दुष्प्रभावों की ओर आकर्षित किया। पोस्टर के माध्यम से युवाओं और आम लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। सुमंत, अमित, अविनाश, रूपाली, मुस्कान और बिट्टू समेत कई स्वयंसेवकों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान यह भी पढ़ें- बीएलएम अकादमी में तंबाकू के दुष्प्रभाव ...