हापुड़, मई 31 -- विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ सिम्स, हापुड़ के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा तंबाकू और निकोटीन की लत के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। नुक्कड़ नाटक और स्वास्थ्य वार्ता से दिया संदेश कार्यक्रम का आयोजन डॉ. ब्रिगेडियर विनीत रस्तोगी एवं डॉ. ए. रेवंत कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। डॉ. कोनिका गुप्ता, डॉ. विनय कुमार और डॉ. सिनीश टी. वी. ने कार्यक्रम का समन्वयन किया। एमबीबीएस 2023 बैच के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तंबाकू सेवन के दुष्परिणाम, निकोटीन की लत और तंबाकू जनित रोगों के खतरों को प्रभावी ढंग से...