साहिबगंज, मई 31 -- साहिबगंज। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थानीय नेताजी सुभाष चौक से रविवार की सुबह जागरुकता रैली निकाली गई। रैली शहर के चैती दुर्गा रोड, कॉलेज रोड होते हुए गांधी चौक तक भ्रमण किया। मौके पर डीडीसी सतीश चंद्र, सीएस डॉ. रामदेव पासवान, एनसीडी के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. किरण माला, एमटीसी प्रभारी डॉ. महमूद आलम , डॉ. मुकेश कुमार आदि ने जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । मौके पर सीएस ने नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नशा सिर्फ शरीर के लिए हानिकारक नहीं है ,बल्कि ये पूरे परिवार को भी प्रभावित करता है। उन्होंने लोगों से नशीला पदार्थ छोड़ने की अपील की । डॉ. महमूद आलम ने तंबाकू से होने वाले नुकसान व बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. मुकेश कुमार ने लोगो तंबा...