गुमला, मई 31 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजनों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए इससे दूरी बनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का ने विद्यार्थियों व एनएसएस स्वंयसेवकों को संबोधित करते हुए तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से तंबाकू जैसे धीमे जहर से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- नशे के खिलाफ गूंजे जागरुकता के नारे कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर तंबाकू सेवन से होन...