रामगढ़, मई 31 -- मांडू।निज प्रतिनिधि मांडू थाना में रविवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को तंबाकू तथा अन्य मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने की शपथ दिलाई। साथ ही, समाज को इसके प्रति जागरूक करने का भी संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में सदानंद कुमार ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है ।उन्होंने कहा कि यह न केवल व्यक्ति के शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार, सामाजिक जीवन और कार्यक्षमता पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। यह भी पढ़ें- पुलिस कर्मियों ने तंबाकू का सेवन नहीं करने की ली शपथ, लोगों को किया जागरूक उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ पुलिसकर्मी ही पूरी निष्ठा और सजगता से...