गुड़गांव, मई 30 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई) पर जहां देशभर में तंबाकू के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं साइबर सिटी गुरुग्राम में भी तंबाकू की बढ़ती लत चिंता का विषय बनती जा रही है। सिगरेट, गुटखा और खैनी के साथ-साथ फ्लेवर्ड निकोटिन उत्पाद, वेपिंग और अन्य आधुनिक तंबाकू उत्पाद युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहे हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास इन उत्पादों की आसान उपलब्धता और आकर्षक पैकेजिंग युवाओं के लिए बड़ा खतरा बन रही है। जिला नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 के आंकड़ों के अनुसार हर महीने औसतन 500 से अधिक मरीज तंबाकू सेवन से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के साथ ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें श्वसन रोग, मुंह और गले की बीमारियां तथा हृदय संबंधी समस्याओं वाले मरीज शामिल हैं। इसमें 5 से 8 प्रतिशत मरीज युवा हैं ज...