चतरा, मई 17 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। विश्व डेंगू दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरिया में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बिएन प्रसाद की अध्यक्षता में जागरूकता रैली सह जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही कस्तूरबा विद्यालय सिमरिया में भी छात्राओं के बीच डेंगू से बचाव को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों एवं उपस्थित लोगों को डेंगू के लक्षण, बचाव के उपाय तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को अपने घरों एवं आसपास साफ-सफाई रखने, जल जमाव नहीं होने देने, कूलर, गमलों एवं टायरों में जमा पानी को नियमित रूप से साफ करने तथा मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी और पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े पहनने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- ...