पटना, मार्च 23 -- विश्व जल दिवस पर भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के तहत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग के वर्ल्ड वॉटर डे कॉन्क्लेव में बिहार ने राष्ट्रीयस्तर पर सम्मान प्राप्त किया। सिंचाई गणना परियोजनाओं से संबंधित सभी कार्यों को पूर्ण करने के लिए जल संसाधन विभाग को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला। योजना एवं विकास विभाग को भी जल संसाधन से संबंधित महत्वपूर्ण गणनाओं के सफल संचालन के लिए सम्मानित किया गया। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने जल संसाधन विभाग प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल और योजना एवं विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही, वृहद एवं मध्यम सिंचाई परियोजनाओं की प्रथम गणना को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए बिहार की विशेष सराहना की। यह सम्मान राज्यों द्वार...