लखनऊ, मार्च 22 -- विश्व जल दिवस के अवसर पर रविवार को चौक स्थित रूमी गेट के पास लोगों को कपड़े के थैले वितरित किए गए। लोगों से पॉलिथिन के स्थान पर कपड़े के थैले का उपयोग करने का आग्रह किया गया। रोटी कपड़ा फाउंडेशन व धर्म रक्षा संघ की ओर से लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। फाउंडेशन के सचिव रिद्धि किशोर गौड़ ने लोगों से आग्रह किया की बूंद बूंद जल की रक्षा करनी होगी। आरओ के पानी को बर्बाद न करके उसे कपड़े धोने और पोछा लगाने के काम में लाएं। इस अवसर पर पर्यावरणविद् कृष्णानंद राय, आशीष अग्रवाल, मोहित शर्मा, जयंती श्रीवास्तव, रामसागर, रजनीश यादव, मयूर गुप्ता, अक्षत यादव, विजय वर्मा, निखिल गुप्ता सहित अन्य लोक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.