सहारनपुर, मार्च 20 -- सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में विश्व जल दिवस के अवसर पर गुरुवार को गो-ग्रीन सेल के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के महत्व पर जानकारी दी गई। 22 मार्च को अवकाश के कारण यह कार्यक्रम 19 मार्च को ही संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वकुल बंसल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. पूनम खरे (हाइड्रोजियोलॉजिस्ट) ने जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के महत्व पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए बताया कि भविष्य की जल समस्या से बचने के लिए अभी से जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने जल के विवेकपूर्ण उपयोग और रेन वाटर हार्वेस्टिंग को अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय परिसर में स्थापित रेन वाटर हार्वेस्टिंग...