संतकबीरनगर, मार्च 23 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। सांथा विकास क्षेत्र के ग्राम करमा कलां में विश्व जल दिवस के अवसर पर जल जीवन मिशन द्वारा जल अर्पण समारोह का आयोजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधायक अनिल त्रिपाठी ने पेयजल परियोजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में लोगों को जल संरक्षण के महत्व को लेकर प्रेरित किया गया। लोगों ने जल संरक्षण की शपथ ली। जागरूक करने के लिए गांव में रैली निकाली गई।लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 251.62 लाख रुपये की लागत से निर्माण कराया गया है। परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना और जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के बिना भविष्य की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने...