जमशेदपुर, मार्च 14 -- विश्व जन सेवा ट्रस्ट एवं प्लान इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में तुपुदांग स्थित ईंट भट्ठे में कार्यरत मजदूरों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं एचआईवी जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य श्रमिक वर्ग के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझाना तथा एचआईवी जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान कर उचित परामर्श एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था।शिविर में बड़ी संख्या में ईंट भट्ठे में कार्यरत मजदूरों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया और स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ एचआईवी की जांच भी की गई। सभी जांचें पूर्ण गोपनीयता एवं चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप की गईं, ताकि प्रतिभागियों को सुरक्षित एवं भरोसेमंद सेवाएं मिल सकें।शिविर के दौरान...