जमशेदपुर, नवम्बर 8 -- विश्व जन सेवा ट्रस्ट की ओर से विशेष माहवारी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को रूगडिडीह में किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और किशोरियों में मासिक धर्म से जुड़ी जागरूकता फैलाना और उनसे संबंधित सामाजिक झिझक को दूर करना था। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीष झा के द्वारा किया गया, जिन्होंने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में बताया गया कि माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे लेकर समाज में फैली गलत धारणाओं और शर्म की भावना को समाप्त करना आवश्यक है। डॉ. झा ने यह भी बताया कि उचित स्वच्छता न अपनाने से संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याए बढ़ सकती हैं। इस अवसर पर प्रोजेक्ट बाला पैड का नि:शुल्क वितरण किया गया, जिससे ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.