विश्व जन सेवा ट्रस्ट ने बामनगोड़ा में किया माहवारी जागरूकता कार्यक्रम, निःशुल्क प्रोजेक्ट बाला सैनिटरी पैड बांटा
जमशेदपुर, जून 28 -- जमशेदपुर। विश्व जन सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में बामनगोड़ा स्थित शिव मंदिर परिसर में माहवारी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं को माहवारी से जुड़ी सही जानकारी देना, स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. मनीष झा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में पल्लबी झा और सीमा सिंह ने सहयोग किया। महिलाओं और किशोरियों को माहवारी के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, संक्रमण से बचाव और समय पर सैनिटरी पैड बदलने के महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान पात्र लाभुकों के बीच प्रोजेक्ट बाला के निःशुल्क पुनः उपयोग योग्य सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए तथा उनके सही उपयोग, धुलाई और सुरक्षित रखरखाव की विधि समझाई गई। डॉ. मनीष झा ने कहा कि ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.