गोड्डा, जुलाई 14 -- महागामा, एक संवाददाता,विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सोमवार को महागामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन एवं जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ खालिद अंजुम एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक देवेंद्र पंडित ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों, छोटे परिवार के लाभ, सुरक्षित मातृत्व तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ लेने और स्वास्थ्य संस्थानों से नियमित परामर्श लेने की अपील की गई।साथ ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहम्मद खालिद अंजुम द्वारा प्रखंड अंतर्गत 20 टीवी रोगियों को फूड बास्केट का भी वितरण क...