विश्व जनसंख्या दिवस पर पीटीएम आयोजित अभिभावकों को किया जागरूक
बिजनौर, जुलाई 11 -- जेपी पब्लिक स्कूल में शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों व अभिभावकों को बढ़ती जनसंख्या, संसाधनों के संतुलित उपयोग, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, परीक्षा परिणाम, अनुशासन और समग्र विकास पर अभिभावकों से चर्चा की गई। प्रधानाचार्य विनीत तोमर ने कहा कि जागरूक एवं शिक्षित समाज ही सामाजिक चुनौतियों का प्रभावी समाधान प्रस्तुत कर सकता है। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं जागरूकता गतिविधियों की सराहना की। यह भी पढ़ें- विश्व जनसंख्या दिवस पर पोस्टर निर्माण एवं जागरूकता रैली का आयोजन यह भी पढ़ें- विश्व जनसंख्या दिवस पर छात्रों को किया जागरूक यह भी पढ़ें- Champawat News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.