मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- मुजफ्फरपुर। मीनापुर पीएचसी में शुक्रवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार नियोजन मेला की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार और पीरामल के जिला नेतृत्वकर्ता मो. नसीरूल होदा और जिला प्रबंधक ऋतु सिंह ने किया। मौके पर परिवार नियोजन का साधन अपनाने वाले एक व्यक्ति का चयन पुरुष चैम्पियन के तौर पर किया गया। यह चैम्पियन लोगों को परिवार नियोजन के फायदे बताएगा। चुने गए चैम्पियन ने लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया। यह मेला 31 जुलाई तक चलेगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिाकरी और मो. नसीरूल होदा ने बताया कि इस पखवाड़े में परिवार नियोजन के साधनों के बारे में अस्पताल आने वाले लोगों को बताया जाएगा। यही नहीं, जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर लोगों मं जागरूकता फैलाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.