रुडकी, जुलाई 11 -- रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल में सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा ने विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोगों को छोटे और स्वस्थ परिवार के प्रति जागरूक किया। सीएमएस डॉ. मिश्रा ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का उद्देश्य केवल बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताना नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ और खुशहाल परिवार के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि पहले बच्चे की योजना शादी के कम से कम दो वर्ष बाद और बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने से मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : फैमिली प्लानिंग से जनसंख्या नियंत्रण व मां-बच्चे रहते स्वस्थ : डॉ चंद्रप्रकाश उन्होंने लोगों से परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों का उपयोग करने तथा किसी ...