रांची, जुलाई 11 -- खूंटी, संवाददाता। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को रांची के बीएनआर चाणक्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु अस्पताल, खूंटी की चिकित्सक डॉ. सुषमा किरण कुजूर को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें खूंटी जिले में सर्वाधिक सफल सिजेरियन प्रसव कराने में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में राज्य के अपर मुख्य सचिव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक, विभिन्न जिलों से आए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। डॉ. सुषमा किरण कुजूर को मिला यह सम्मान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में खूंटी जिले की उपलब्धियों का महत्वपूर्ण प्रमाण माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- राज्य के सभी सदर ...