संभल, जुलाई 11 -- सर्व समाज जागरूकता अभियान एवं महापुरुष स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस एवं स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी बाबा काशीराम की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने जनसंख्या नियंत्रण और सामाजिक जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता कवि माधव मिश्रा ने कहा कि भारत जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ चुका है। बढ़ती जनसंख्या भविष्य में कई गंभीर चुनौतियां उत्पन्न कर सकती है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जनसंख्या नियंत्रण का संकल्प भी दिलाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी बाबा काशीराम के जीवन एवं उनके स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान पर भी प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Hapur News: बढ़ती जनसंख्या ...