गया, जुलाई 11 -- जिले में 11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या नियंत्रण पखवारा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को शहर के जेपीएन अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. राजाराम प्रसाद ने स्वास्थ्य मेले का उद्धाटन किया। उनके साथ उपाधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह और डीसीएम मनीष कुमार मौजूद थे। मेले में लोगों को दो संतान में अंतराल के लिए गर्भनिरोधक साधनों के इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक किया। सिविल सर्जन डॉ. राजाराम प्रसाद ने लोगों को बताया कि दंपतियों में शादी के दो साल बाद गर्भधारण करने और दो बच्चों के बीच तीन साल का अंतराल जरूरी है। इसके लिए परिवार नियोजन की स्थायी व अस्थायी उपायों का इस्तेमाल जरूर किया जाना चाहिए। 15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के दौरान जिले में 1925 महिला बंध्याकरण व 145 पुरुष नसबंदी का लक्ष्य रखा गया है। सभी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारी च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.