शामली, जुलाई 2 -- जर्मनी में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चौंपियनशिप एवं नई दिल्ली में संपन्न 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चौंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर शामली राइफल क्लब के निशानेबाजों ने जनपद का नाम रोशन किया। 16 से 26 जून तक जर्मनी के शूल में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चौंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाज पियूष शर्मा ने एयर राइफल वर्ग में 629.2 अंक हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में पियूष ने 16वें शॉट तक पहला स्थान बनाए रखा। 18वें शॉट पर जर्मनी के खिलाड़ी के साथ स्कोर बराबर होने पर टाई ब्रेकर कराया गया, जिसमें जर्मन खिलाड़ी ने 10.5 और पियूष शर्मा ने 10.4 अंक हासिल किए। यह भी पढ़ें- निशानेबाजी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण और कांस्य पदक इसके चलते पियूष चौथे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक भारत के ...