वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी। सिगरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही 72वीं राष्ट्रीय सीनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे भारतीय वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुंअर ने बताया कि कार्यक्रम से जुड़कर प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। बताया कि यह आयोजन खिलाड़ियों और वॉलीबॉल के लिए बड़ा कदम है। बताया कि आगामी 2027 विश्व चैंपियनशिप और भारत में 2036 में होने वाले ओलंपिक के लिए भी टीम अभी से तैयार की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...